फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, जवान की वापसी पर क्या बोले उमर अब्दु्ल्ला

Sat, 09 Aug 2014 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीएसएफ के जवान को पाकिस्तान द्वारा वापस भेजे जाने के घटनाक्रम को अच्छा संकेत बताया। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
विज्ञापन

 
उधमपुर में शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि दोनों देशों के बीच इस कदम से कड़वाहट दूर होगी। संबंध बेहतर बनने से जम्मू-कश्मीर में भी इसका प्रभाव होगा।

उन्होंने राहुल गांधी द्वारा संसद के वेल में जाने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस पिछले दस वर्षों से सरकार में रही है। अब उनकी भूमिका विपक्ष वाली है। विपक्ष के तौर-तरीके समझने होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

राहुल गांधी में नेतृत्व करने की क्षमता है: उमर

राहुल गांधी हमेशा अपनी बात कहने में तत्पर रहते हैं। कभी भी वह अपना पक्ष रखने में पीछे नहीं हटते हैं। राहुल सक्षम हैं कि वह कांग्रेस का बेहतरी से नेतृत्व कर सकें।

प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के सवाल को उन्होंने टाल दिया। उन्होंने यह भी कहा मंत्री मोहम्मद रमजान और पीएचई चीफ इंजीनियर के बीच विवाद को 24 घंटे में ही सुलझा लिया गया है।

कई बार मीडिया ऐसी घटनाओं को तूल देता है। मंत्री के खिलाफ भी कोई कार्रवाई सरकार नहीं करेगी और दोनों पक्षों ने आपस में ही मसला सुलझा लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें