फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर ने पूछा- पाक से कैसे आया था याकूब?

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई हमलों के दोषी याकूब मेमन को दी जाने वाले फांसी पर हो रही बहस में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल हो गए हैं। उमर ने कहा कि अहम सवाल यह है कि क्या याकूब समझौते के तहत भारत लौटा था।
विज्ञापन


उमर ने ट्विटर पर कहा, ‘ एक अहम सवाल: क्या मेमन का पाकिस्तान से भारत लौटा नियोजित था, अगर था तो क्या इसका खुलासा किया गया।’उमर लेखक सुहैल सेठ के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें सेठ ने कहा था कि 1993 के मुंबई धमाकों में अदालत के फैसले पर टिप्पणी तो की जा सकता है, लेकिन चुनौती नहीं दी जा सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

उमर ने एक ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया

सेठ ने अपने ट्वीट में कहा, ‘मेरे लिए याकूब मेमन का केस साफ है। अदालतों ने उसे दोषी करार दिया और उसे सजा दी। इस पर हम सिर्फ टिप्पणी कर सकते हैं, लेकिन इसे चुनौती नहीं दे सकते।’

उमर के ट्वीट के बाद सेठ ने फिर ट्वीट किया, ‘ अगर अदालत ने इन बातों को गौर नहीं किया कि मेमन रॉ के कुछ पूर्व अधिकारियों से समझौते के बाद भारत लौटा था तो यह न्याय के साथ मजाक है।’

मालूम हो कि रॉ के पूर्व प्रमुख बी रमन ने वर्ष 2007 में अपने एक लेख में लिखा था कि मेमन ने मुंबई केस की जांच में सहयोग किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें