फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वापस लिया गया अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला, तो उमर अब्दुल्ला ने ली प्रशासन की चुटकी, कही ये बात

Thu, 23 Apr 2020 09:44 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल अमरनाथ यात्रा को लेकर संशय बढ़ गया है। राजभवन में बुधवार को हुई श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 38वीं बैठक में पहले यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया गया लेकिन एक घंटे के भीतर ही फैसले को वापस ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार के निर्देश पर यात्रा को रद्द करने का फैसला वापस लिया गया है।

विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रदेश प्रशासन के निर्णय पर चुटकी लेते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया है कि इस फैसले से यह सिद्ध हो गया कि जम्मू-कश्मीर के बारे में कोई भी फैसला जम्मू-कश्मीर में नहीं होता है।

बता दें कि श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यात्रा को रद्द करने का कारण कोरोना वायरस के संक्रमण से उपजी मौजूदा परिस्थितियों को बताया गया। बाद में संशोधित फैसले में कहा गया कि वर्तमान में यात्रा के लिए संबंधित व्यवस्थाएं करना संभव नहीं है। भविष्य में हालात की समीक्षा कर इस बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजभवन की ओर से बुधवार शाम को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बोर्ड की बैठक में बताया गया कि कश्मीर घाटी में 77 रेड जोन ऐसे हैं, जो यात्रा मार्ग में पड़ते हैं। कोरोना महामारी के चलते लंगर व चिकित्सा शिविरों की स्थापना और इन शिविरों के लिए आवश्यक सुविधाएं और सामग्री जुटाना संभव नहीं है।

चूंकि पूरे देश में तीन मई तक लॉकडाउन घोषित है, ऐसे में इन रास्तों से बर्फ हटाना और उसे श्रद्धालुओं की यात्रा के लिए सुचारु बनाना भी संभव नहीं है। बताया गया कि देश में जिस प्रकार की परिस्थितियां है, उसमें यात्रियों की सुरक्षा करना प्रमुख जिम्मेदारी है। इसलिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाता है कि इस वर्ष यात्रा का आयोजन करना उचित फैसला नहीं होगा।

23 जून से प्रस्तावित है यात्रा
अमरनाथ यात्रा को आगामी 23 जून से शुरू किया जाना है लेकिन लॉकडाउन के चलते अभी तक दो बार यात्री पंजीकरण को स्थगित किया जा चुका है। इस साल एक अप्रैल से यात्री पंजीकरण शुरू होना था, जिसे 4 मई तक स्थगित किया गया है। इस साल 42 दिन की यात्रा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें