फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दो जोड़ी कपड़े के लिए आतंकी नहीं बन रहे कश्मीरी'

Sat, 13 Aug 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर पर आयोजित सर्वदलीय बैठक की चर्चा को कश्मीर हिंसा की आग में घी डालने से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन


उमर ने कहा सर्वदलीय बैठक में कश्मीर को सियासी समस्या बताने के बजाय पीडीपी ने धार्मिक उन्माद से जोड़कर कश्मीर की अवाम को बदनाम किया है। पीडीपी के सांसद का यह कहना कि दो जोड़ी पजामा-कमीज (दो जोड़ी कपड़े) हासिल करने के लिए कश्मीरी युवक आतंकी बन रहे हैं, असल में पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है।

उमर ने कहा पीडीपी को मालूम होना चाहिए कि कश्मीर की अवाम का सियासी रुझान न तो आईएसआईएस से प्रेरित है और ना ही खिलाफत मूवमेंट ही पुनर्जीवित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श‌िक्ष‌ित युवा थाम रहे आतंकवाद का दामन

omar abdullah - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने आगे कहा क‌ि धार्मिक उन्माद से जोड़कर पीडीपी सांसद ने कश्मीरी युवाओं के आतंकी बनने के पीछे दो जोड़ी पजामा-कमीज हासिल करने को मकसद बताया है। जबकि हकीकत ये है कि मुख्यधारा से कटते जा रहे स्थानीय युवा उच्च शिक्षित और अच्छी आर्थिक पृष्ठभूमि से होने के बावजूद आतंकी बन रहे हैं।   पीडीपी को लताड़ते हुए उमर ने कहा कि मदरसों को मौजूदा हालात के लिए जिम्मेदार ठहराने का तर्क भी पूरी तरह से आधारहीन है। कश्मीर से एक भी ऐसा युवक आतंकी नहीं बना जिसकी शिक्षा मदरसे से हुई हो।
  केंद्र के नजरिये पर प्रहार करते हुए उमर ने कहा प्रधानमंत्री से उम्मीद थी कि वे भाजपा की लीक से हटकर कश्मीर के युवाओं से संवाद करेंगे, लेकिन, उन्होंने भी ऐसा नहीं किया।   कश्मीर एक सियासी समस्या है जिसे केंद्र लगातार मानने से इनकार कर कश्मीरी समस्या के हल के रास्ते बंद करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात के लिए पीडीपी ही जिम्मेदार है जो अपने स्वार्थ साधने में लगी हुई है। लेकिन, इससे हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें