जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला को बुधवार को रिहा कर दिया गया। एक दिन पहले ही 236 दिनों की हिरासत से रिहा हुए उमर ने रिहा होने के बाद एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्वीट करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की है।
उन्होंने लिखा कि जब आप 236 दिन लॉकडाउन में रहते है और फिर जिस दिन रिहा होते हैं आपको मालूम चलता है कि सरकार न 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस गंभीर और डरावने समय में अगर आप थोड़ा मजाक कर लेते हैं तो इससे कोई हानि नही है। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के अंत के बाद हिरासत में लिए गए उमर पर 5 फरवरी 2020 को पीएसए लगाया गया था। उसके बाद उन्हें हिरासत में रखा गया था। इससे पहले उनके पिता नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का सरकार ने रिहा किया था। उमर अब्दुल्ला ने रिहा होने के बाद अपने पिता से मुलाकात की थी।
रिहाई के बाद उन्होंने कहा था कि आज की दुनिया मेरे लिए बहुत ही अलग है। इतने दिनों बाद माता-पिता के साथ खाना खाया, ये पल कभी न भूल पाऊंगा। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं सहित उन सभी नेताओं को धन्यवाद दिया जिन्होंने रिहाई की मांग की थी।