फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा विरोधी है भाजपा-पीडीपी की सरकार: उमर अब्दुल्ला

Sat, 17 Mar 2018 11:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
नेकां के कार्यकारी प्रधान व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा-पीडीपी की गठबंधन सरकार युवा विरोधी है। कंपटीटिव परीक्षाओं और भर्तियों में भाई भतीजावाद को बढ़ावा दिया गया है। राज्य में उच्च योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं को सरकार की नीतियों से निराशा मिली है।
विज्ञापन


पिछले तीन वर्ष में बिगड़ती कानून और व्यवस्था तथा अस्थिरता ने युवाओं के भविष्य पर प्रत्यक्ष असर डाला है। नवा-ए-सुबह श्रीनगर में स्थित पार्टी हेडक्वार्टर पर शनिवार को यूथ नेकां के एक दिवसीय बाड़ी अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए उमर ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ती बेरोजगारी गंभीर चिंता का विषय है। सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरियों को कम करते हुए एक खतरनाक स्थिति पैदा हो गई है। विशेषकर इस क्षेत्र में उन सीमित नौकरियों को भी सत्तापक्ष गठबंधन के नेताओं के रिश्तेदारों के लिए आरक्षित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित है और निजी सेक्टर का विकास नहीं किया गया है। राजनीतिक रूप से इन समस्याओं का समाधान खोजने के लिए युवा आगे आएं। युवाओं का उद्देश्य भ्रष्टाचार और भाईभतीजावाद के खिलाफ मोर्चा खोलना होना चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान प्रांतीय प्रधान नासिर असलम वानी, सलमान अली सागर, तनवीर सादिक, मुश्ताक, जुनेद आजिम मट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें