फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर का दावा- पिता फारूक के साथ परिवार को किया गया नजरबंद, पुलिस ने दिया ये जवाब

Sun, 14 Feb 2021 10:21 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गुपकार रोड स्थित उमर अब्दुल्ला का घर - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सरकार पर उन्हें व उनके परिजनों को घर में नजरबंद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगस्त 2019 के बाद यह नया जम्मू-कश्मीर है। हम बिना किसी स्पष्टीकरण के अपने घरों में बंद हो जाते हैं। यह काफी बुरा है कि उन्होंने मेरे पिता, जोकि सांसद हैं, और मुझे हमारे घर में बंद कर दिया गया है। उन्होंने मेरी बहन और उसके बच्चों को भी घर में बंद कर दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शहादत को सलामः पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों की कहानियां, इन बेटों ने दिया सर्वोच्च बलिदान

इसके बाद उमर ने तंज कसते हुए कहा कि चलो, आपके लोकतंत्र के नए मॉडल का अर्थ है कि हम अपने घरों में बिना किसी स्पष्टीकरण के कैद कर दिए जाते हैं। लेकिन वो कर्मचारी जो घर में काम करते हैं, उन्हें अंदर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बावजूद इसके आप आश्चर्यचकित हैं कि मैं अभी भी नाराज हूं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फारूक अब्दुल्ला गांदरबल और उमर अब्दुल्ला गुलमर्ग जा रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमलाः प्रधानमंत्री मोदी का वो बयान, फिर थर्रा उठा पाकिस्तान
विज्ञापन


वहीं उमर के आरोपों पर श्रीनगर पुलिस ने कहा है कि आज लेथपोरा आतंकवादी घटना की दूसरी वर्षगांठ है। प्रतिकूल सूचनाओं के कारण सभी वीआईपी व अन्य को अग्रिम सूचना दी गई थी कि वे आज दौरे की योजना न बनाएं।
 

इससे पहले जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को दावा किया था कि पिछले वर्ष दिसंबर में यहां के पारिमपोरा इलाके में कथित मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक अतहर मुश्ताक के परिजन से मिलने जाने से पहले उन्हें नजरबंद कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें