फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से बोले उमर- ये समय राजनीति करने का नहीं हैं, पार्टी से ऊपर उठकर लोगों की मदद करें

Mon, 18 May 2020 01:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने नौ महीने बाद जम्मू संभाग के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। संभाग के लगभग 100 नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कोरोना से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह पार्टी से ऊपर उठकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में लोगों की हर संभव मदद करें।

विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पार्टी नेताओं से संवाद करते हुए उमर ने कहा कि वर्तमान समय राजनीति करने का नहीं हैं। समय लोगों की समस्याओं और दुश्वारियों को मिलजुलकर दूर करने का है। कहा कि राजनीतिक पार्टियां केवल वोट लेने के लिए नहीं हैं, बल्कि मुश्किल हालात में उनकी दुश्वारियों और दिक्कतों को दूर करने में योगदान देने की भी उन पर जिम्मेदारी है।
 

यह भी पढ़ेंः    डोडा ऑपरेशन से टूटी हिजबुल की कमर, आतंकी ताहिर के खात्मे के लिए पैरा कमांडो ने संभाला था मोर्चा

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोगों की हरसंभव मदद करें। क्योंकि कोरोना किसी धर्म, आर्थिक व सामाजिक बंधन को नहीं देखता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश की ही तरह ओमान, दुबई, ईरान और अन्य देशों में फंसे लोगों को भी जल्द वापस लाया जाएगा।

विज्ञापन

कोरोना से जंग में सभी प्रशासनिक उपायों का समर्थन करें

उन्होंने देश के अन्य हिस्सों में फंसे लोगों को भी समयबद्ध तरीके से वापस लाने और अंतर जिला मूवमेंट शुरू करने को कहा। उन्होंने कोरोना से जंग में सभी प्रशासनिक उपायों का समर्थन करने को कहा।

सभी जिला-ब्लॉक इकाइयों को किया सक्रिय
संभागीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि पार्टी प्रभावित लोगों की मदद करने को प्रतिबद्ध है। सभी जिला और ब्लॉक इकाइयों को जरूरतमंदों तक हर संभव सहायता पहुंचाने को कहा गया है। इसके साथ ही युवा और महिला इकाई को भी लोगों तक पहुंचने के लिए सक्रिय किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें