फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर ने दीपिका और सत्यार्थी सारा को दिया सफाई का न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने ट्विटर पर सफाई करते हुए अपनी फोटो अपलोड कर इसकी जानकारी भी दी थी। उमर ने ट्वीट कर कहा था कि जल्द ही वे भी नौ लोगों का इस अभियान के लिए नामांकन करेंगे।
विज्ञापन


Now for my nominations to pick up the broom & get sweeping - Sara Pilot, @k_satyarthi, @deepikapadukone, @milinddeora, @PandaJay, 1/2— Omar Abdullah (@abdullah_omar) October 24, 2014


उल्लेखनीय है कि उमर के स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी थी। मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि उमर के स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होने से बहुत से लोगों को प्रेरणा मिलेगी और इससे यह अभियान और मजबूत होगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के ट्वीट पर उमर ने भी उनका जिक्र करने के लिए उन्हें शुक्रिया करते हुए ट्विटर पर लिखा कि ‘मुझे देश को साफ करने के अभियान में शामिल होकर और इसके लिए मदद करके बहुत अच्छा लगा। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे उम्मीद है कि हम सब इंडिया को साफ सुथरा बनाने में सहयोग कर सकते हैं।’
विज्ञापन

विपक्षी दल पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को भी न्योता

स्वच्छ भारत अभियान के लिए उमर ने रियासत के प्रमुख विपक्षी दल पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को न्योता दिया है। बुधवार की रात श्रीनगर की सड़कों पर झाडू़ लगाकर सफाई करने के बाद उमर ने ट्विटर के जरिये नौ लोगों का स्वच्छ भारत अभियान के लिए नामांकन किया है।

Arnab Goswami, @sidin, Mehbooba Mufti, @Raheelk. Please get cleaning & nominate another 9 people. :-) 2/2— Omar Abdullah (@abdullah_omar) October 24, 2014


इनमें महबूबा के अलावा नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, टाइम्स नऊ के अरनब गोस्वामी, राहील, जय पांडा, कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा उमर ने अपनी बहन एवं कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट को भी नामित किया है।

उमर ने ट्विटर के जरिये सलमान खान द्वारा उनका स्वच्छ भारत अभियान में नामांकन किए जाने के लिए शुक्रिया अदा किया गया था और साथ ही बुधवार की रात श्रीनगर की सड़कों पर नगर निगम के अफसरों और कर्मचारियों के साथ झाडू़ लगाकर सफाई भी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें