जाहिद की मौत पर उमर ने मोदी और मुफ्ती पर तीखे शब्द बान चलाए। ट्वीटर के जरिए अपने गुस्से का इजहार करते हुए रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लिखा कि दादरी घटना के लिए तो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार पर आरोप मढ़ दिया था, पर अब ट्रक क्लीनर जाहिद की मौत के लिए वे किसे दोषी ठहराएंगे।
उमर ने ट्वीट कर कहा कि अल्लाह जाहिद को जन्नत बख्शे। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि शनिवार को वो जाहिद से मिले थे। पर उसका इलाज कर रहे डॉक्टर उसके बारे में निश्चित तौर पर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं थे।
आगे लिखा कि जाहिद के परिवार के लिए दुआएं। उमर ने मुख्यमंत्री मुफ्ती को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने ट्विट किया कि अगर सोचा जाए तो रियासत सरकार ने बस इतना किया कि जाहिद को दस हजार रुपये देकर पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया।