जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली सरकार की ऑड-ईवन स्कीम पर संतोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि ये बहुत अच्छा काम कर रही है।
शुरूआत में कुछ लोग इसको तोड़ते नजर आए लेकिन लोगों को इस स्कीम से बहुत उम्मीदें हैं, तभी ये अच्छी जा रही है। ये बातें उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखी, उमर इस समय नई दिल्ली में हैं।
उमर ने आज ट्वीट किया कि आज असल में दिल्ली सरकार और दिल्ली वालों की अग्निपरीक्षा है, क्योंकि तीन दिन तक इस स्कीम का ट्रायल ही चला था।
उन्होंने कहा कि आज ऑड-ईवन प्लान के लिए असली परीक्षा है, इसीलिए दिल्ली वालों को शुभकामनाएं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बहुत दिलचस्पी है कि आज आप क्या करते हैं।
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए ऑड-ईवन स्कीम को एक जनवरी से 15 दिन के लिए ट्रायल बेसिस पर लागू किया। इस स्कीम के तहत प्राइवेट कार विषम रजिस्ट्रेशन की कारों को विषम तिथि और सम रजिस्ट्रेशन की कारों को सम तिथि में चलना है।