प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अचानक पाकिस्तान के दौरे पर जम्मू एंड कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने रियासत में बीजेपी की सहयोगी पार्टी पीडीपी पर तंज भी कसा है।
मोदी की पाकिस्तान जाने की घोषणा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तीन ट्वीट किए। पहले टवीट में जहां उन्होंने लिखा कि अब उन्हें जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से उस दावे का इंतजार है, जिसमें सरकार कहेगी कि आज लाहौर जाने के लिए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पीएम मोदी पर दबाव डाला था।