फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बुजुर्ग पेंशनधारकों को आ रही दिक्कतें

विज्ञापन
अपनी पार्टी की महिला विंग के सदस्य बुढापा पेंशन लेने में आ रही परेशानी के विरोध में प्रदर्शन कर
विज्ञापन
जम्मू। अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फिर से सत्यापन की औपचारिकताओं के कारण बुढ़ापा पेंशनरों को पेश आ रही समस्याओं पर विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं ने आवश्यक वस्तुओं और दवाइयों की कीमत को ध्यान में रखते हुए बुढ़ापा पेंशन को 1000 से बढ़ाकर 5000 रुपये करने की मांग की। वृद्धावस्था पेंशनभोगियों के सामने आने वाले मुद्दों को उजागर करने के लिए अपनी पार्टी की ओर से निदेशक समाज कल्याण जम्मू के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष पवनीत कौर ने कहा कि पेंशन लेने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी निदेशक समाज कल्याण जम्मू कार्यालय के बाहर पहुंचे तो पुलिस दल ने उन्हें कार्यालय परिसर के अंदर जाने से रोका। पार्टी के नेताओं के लगातार विरोध के दबाव के आगे झुकते हुए पवनीत कौर और अन्य नेताओं के नेतृत्व में निदेशक समाज कल्याण से उनके कार्यालय में मिलने की अनुमति दी गई। इस मौके पर निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया।
उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशनभोगियों को 1000 रुपये मिल रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं और दवाओं की कीमतों में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए 5000 रुपये तक करने की आवश्यकता है। सरकार को मानवीय आधार पर मांगों पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग की ओर से गांव और ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विकलांग लोगों के लिए स्कूटी और व्हीलचेयर के वितरण में उचित सत्यापन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें