फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samba: मंदिर के कुएं से निकला 35 साल पुराना मोर्टार शेल, इलाके में मची हलचल, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

Sun, 31 May 2026 06:50 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ क्षेत्र के गडवाल गांव में एक मंदिर के कुएं से पुराना मोर्टार शेल बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र रामगढ़ के गडवाल गांव में एक मंदिर के कुएं से पुराना मोर्टार शेल बरामद होने से इलाके में कुछ समय के लिए हलचल मच गई। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को स्थानीय लोगों ने मंदिर के कुएं में एक संदिग्ध वस्तु देखी। जांच करने पर वह मोर्टार शेल निकला। इसके बाद तुरंत पुलिस और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई।

बम निरोधक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए और मोर्टार शेल को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह शेल काफी पुराना था और हो सकता है पिछले 30 से 35 वर्षों से कुएं में पड़ा हुआ था। इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने पर उसे छूने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें