फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः क्वारंटीन केंद्र में बुजुर्ग की मौत, कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

Mon, 06 Apr 2020 03:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक होटल में क्वारंटीन किए गए कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग की शनिवार शाम मौत हो गई थी। हालांकि, उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिला अस्पताल में परिवार के किसी सदस्य के न पहुंच पाने के कारण व्यक्ति का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।

विज्ञापन


शनिवार देर रात होटल में क्वारंटीन किए गए 74 वर्ष के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। दो अप्रैल को बुजुर्ग को होटल में क्वारंटीन किया गया था। बुजुर्ग मगैनी इलाके में पॉजिविट पाए गए दो लोगों के संपर्क में रह चुका था। तीन अप्रैल को जम्मू लाकर उसका कोरोना टेस्ट भी करवाया गया।

अचानक शनिवार देर रात बुजुर्ग ने होटल में दम तोड़ दिया। जब इसकी जानकारी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को मिली थी तो सबकी नींद उड़ गई। शव को रात को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रख दिया गया था। रविवार सुबह जब बुजुर्ग की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आई तो पता चला कि रिपोर्ट नेगेटिव है।
विज्ञापन


मृतक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। -डॉ. यासीन, जिला स्वास्थ्य एवं नोडल अधिकारी उधमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें