फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल और एलपीजी चालकों ने राहत पैकेज में शामिल नहीं करने पर निराशा व्यक्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू और कश्मीर ऑयल एंड एलपीजी टैंक ट्रक चालक एंड क्लीनर्स यूनियन ने प्रदेश सरकार द्वारा जारी 350 करोड़ के राहत पैकेज में शामिल नहीं करने पर निराशा व्यक्त की। यूनियन के प्रवक्ता हरि सिंह ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा की लॉक डाउन में अन्य प्रभावित लोगों की तरह सभी ड्राइवर और क्लीनर को भी सरकार से वित्तीय राहत की उम्मीद थी। सिंह ने कहा कि हम उन सभी साथी नागरिकों के लिए खुश है, जो वित्तीय राहत पैकेज के तहत आते हैं, लेकिन लॉक डाउन में राज्य के विभिन्न जिलों तक एलपीजी गैस और अन्य आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों को पहुंचाने वाले चालकों के साथ सरकार ने भेदभाव किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें