जम्मू। पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह ने बाहरी राज्यों में फंसे प्रदेश के श्रमिकों की प्रदेश वापसी की मांग की। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन में श्रमिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों ने अपने राज्यों के मजदूरों के निष्कासन के लिए विशेष ट्रेनों की मांग की है। प्रदेश सरकार से भी अपने श्रमिकों की वापसी के लिए विशेष ट्रेन और हवाई यातायात की व्यवस्था करने को कहा। श्रमिकों की सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर को संपर्क नहीं हो पा रहा है जिससे श्रमिकों को परेशानी आ रही है।