फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय अफसर शहीद

Wed, 26 Aug 2015 07:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के नौगांव सेक्टर में फायरिंग की, जिसमें एक भारतीय अफसर शहीद हो गया।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में सेना के एक जेसीओ शहीद हो गए।

नौगाम सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से स्नाइपर रायफल से जेसीओ को निशाना बनाया गया था। हमले में घायल जेसीओ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

नौगाम सेक्टर में दोपहर एक बजे पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। एलओसी पर अग्रिम भारतीय पोस्ट को निशाना बनाते हुए मोर्टार तथा लाइट मशीन गन से गोलाबारी शुरू कर दी गई। भारतीय जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन


इस दौरान एक जेसीओ घायल हो गए। सैन्य सूत्रों को आशंका है कि आतंकियों को घुसपैठ कराने के मकसद से सीजफायर तोड़ा गया है। यह भी अंदेशा है कि गोलाबारी की आड़ में  घुसपैठ भी हुई है। इसके चलते पूरे सुरक्षा बल पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चला रहे हैं।

रक्षा प्रवक्ता के अनुसार शहीद जवान के  परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। ज्ञात हो कि पाकिस्तान की ओर से इधर बीच आईबी से लेकर एलओसी तक लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।

पुंछ के बालाकोट तथा साब्जियां सेक्टर में लगातार गोलाबारी की जा रही है। सोमवार को भी साब्जियां में भारतीय पोस्टों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन


दूसरी तरफ एनएसए वार्ता से पीछे हटने के बाद नवाज शरीफ ने फिर कश्मीर राग अलापा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर का मसला शामिल किए बिना दोनों देशों के बीच बातचीत नहीं हो सकती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें