फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: माता के जयकारों से गूंज रहा वैष्णो देवी धाम और यात्रा मार्ग

Thu, 24 Jun 2021 03:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सेवा जारी है, जिसका भक्त लाभ उठा रहे हैं। गत सप्ताह के मुकाबले यात्रा में और बढ़ोतरी हुई हैं। अगर संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी रही तो जुलाई माह में यात्रा और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश सहित प्रदेश में कोविड मामलों में कमी आने के बाद पाबंदिया हटा दी गई हैं। जिसका असर मां वैष्णो देवी की यात्रा पर भी पड़ा है। रोजाना माता के भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दरबार और यात्रा मार्ग माता के जयकारों से गूंज रहा है।

विज्ञापन


बुधवार शाम छह बजे तक छह हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वहीं, भक्तों का निरंतर आना जारी है। नई ट्रेनें शुरू होने और यात्री परिवहन सेवा शुरू होने का भी असर दिखने लगा है।

जानकारी के अनुसार कुछ माह से हर वीकेंड पर यात्रा का आकड़ा 13 हजार के पार पहुंच रहा है। पंजीकरण कक्ष के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को जहां 7600 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया था वहीं, मंगलवार को 7200 भक्त मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन कर पाए हैं। बुधवार को शाम छह बजे तक छह हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और भवन मां वैष्णो के जयकारों से गूंज रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब नहीं दिखते पत्थरबाज, लद गए पाक-परस्त और देश-विरोधियों के दिन, देखिए तस्वीरें 
यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 और डोभाल का मिशन कश्मीर: घाटी आए और अपना काम कर गए, पढ़ें किस्सा उस गजब की प्लानिंग का
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें