संभाग में डेंगू के लिए जिम्मेदार एलबोपिक्टिस और एडिस एजिप्टी नामक मादा मच्छर का लारवा (अंडा) एक साल तक खराब नहीं होता है। यह साफ पानी में पैदा होने वाला मच्छर 16-40 डिग्री तक के तापमान में बीमार कर सकता है।
जम्मू में अभी 22 से 30 डिग्री के बीच तापमान है। वर्ष 2018 में जम्मू संभाग में मलेरिया के 168 और डेंगू के 214 पॉजिटिव मामले सामने आए थे। लेकिन, वर्ष 2013 में रिकॉर्ड 1838 पाजिटिव डेंगू के मामले जम्मू संभाग में आए थे। इसमें 698 मलेरिया के पॉजिटिव मामले भी शामिल थे। उस समय कई पीड़ितों की जान चली गई थी।
कैसे करें बचाव
1. कूलर, गमलों, टूटे बर्तनों, टायरों में पानी ज्यादा देर तक जमा न रहने दें
2. घर में मच्छरों के खात्मे के लिए सभी उपाय अपनाएं
3. बंद नालियाें, निर्माण स्थल, कवर न रहने वाले टैंक आदि पर विशेष ध्यान दें
4. शरीर को ढककर रखने वाले परिधान पहनें
5. बच्चों में डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाएं
6. दिन के समय भी डेंगू से बचाव के सभी उपाय करें