फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल दरबार पहुंचने वाले फरियादों की संख्या हुई दोगुनी

Thu, 07 Jan 2021 04:32 PM IST
प्रशांत कुमार बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : ANI
विज्ञापन

नए जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, अलगाववाद तथा पत्थरबाजी पर अंकुश और माहौल में आए बदलाव के बाद प्रशासन के प्रति अवाम का विश्वास बढ़ गया है। उपराज्यपाल के दरबार में प्रति महीने आने वाली फरियादों में दोगुनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुजरात की तर्ज पर शुरू की गई ई-मुलाकात के जरिये भी लोग सीधे उपराज्यपाल से संवाद स्थापित कर अपनी फरियादें सुन रहे हैं।

विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि पिछले साल एक जनवरी से 15 दिसंबर तक विभिन्न माध्यमों से 44729 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 37141 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। 7588 पर कार्रवाई चल रही है। कुल 83 फीसदी शिकायतों का निपटारा राज्य सरकार की ओर से कर अवाम को राहत पहुंचाई गई। अब तक तीन ई-मुलाकात में भी 52 से 79 प्रतिशत तक शिकायतें हल की गईं।

सूत्रों के अनुसार जेके इंटिग्रेटेड ग्रीवांस रीड्रेस एंड मानीटरिंग सिस्टम पर नवंबर में प्राप्त 5853 में से 4546 (78 प्रतिशत) तथा 15 दिसंबर तक मिले 3269 में से 2246 (69 फीसदी) मामले हल किए गए। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले 2018 में राज्यपाल शासन के दौरान अगस्त 2018 से जुलाई 2019 के बीच सर्वाधिक शिकायतें जुलाई महीने में 3870 आई थीं। इसके साथ ही अममून शिकायतों का आंकड़ा 1900 से लेकर साढ़े 3850 के बीच रहा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अवाम में विश्वास बढ़ाने को जनता के प्रति गंभीर हों अफसर- उपराज्यपाल

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश भर में शुरू किए गए ई-मुलाकात के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का जहां तक संभव हो मौके पर निस्तारण किया जाए। यदि किसी शिकायत के निस्तारण में समय लगना है तो उससे फरियादियों को अवगत कराया जाए और तय समय में उसे पूरा किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लेटलतीफी नहीं होनी चाहिए। जनता को यह लगना चाहिए कि प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर है तभी अवाम में विश्वास बढ़ेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक प्रशासन की पहुंच बनेगी। जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप ही प्रशासन को हर हाल में काम करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें