एनएसयूआई ने कैंडल मार्च
जम्मू। कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष अजय लखोत्रा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। छात्रों ने दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की।
लखोत्रा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद शर्मनाक हैं। प्रदेश महासचिव भवन्यु भगत, प्रदेश सचिव तबलीन बोपाराय, महमूद कादरी, तरुण मन्हास, मानस, राहुल शर्मा आदि मार्च में शामिल हुए। ब्यूरो