नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू शाखा के नए अध्यक्ष व सचिव
जम्मू। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू शाखा की बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष एसबी दास ने की। इस अवसर पर मंडल मंत्री शिवदत्त शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
एसबी दास ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर वे लंबी लड़ाई लड़ने जा रहे हैं। पेंशन न सिर्फ कर्मचारियों बल्कि उनके आश्रितों का भी अधिकार है। इस दौरान राजेश कुमार को शाखा सचिव और हरपाल सिंह को शाखा अध्यक्ष बनाया गया। सहायक शाखा सचिव के पद पर सचिन शर्मा और सद्दाम हुसैन, डीईसी के पद पर अजय यादव की नियुक्ति की गई। यूनियन के नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में पुरानी पेंशन को लेकर लंबी लड़ाई लड़नी है, क्योंकि कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन जीवन का आधार है। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
ब्यूरो