फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादियों पर कसेगा शिकंजा, घाटी में सभी NRI बैंक खातों की मांगी गई रिपोर्ट

Wed, 07 Sep 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर के अलगाववादी नेता - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में विदेशों से हवाला के जरिये रुपये आने की जांच को लेकर खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं हैं।
विज्ञापन


सभी बैंकों से खुफिया एजेंसी ने एनआरआई खातों और विदेशों से आने वाले धन की रिपोर्ट मांगी है। हवाला राशि से कश्मीर के युवाओं को बरगलाने की कोशिशों को कम करने की कवायद के तहत खातों की जांच की जा रही है।

कश्मीर में पिछले दो महीने से लगातार बवाल हो रहा है। युवाओं को पत्थरबाजी के लिए रुपये दिए जा रहे हैं। दो महीने तक करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

विदेशों से हुई करोड़ों की फंडिंग

घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : PTI
खुफिया एजेंसियों का मानना है कि करोड़ों की राशि की फंडिंग बाहरी देशों से की गई है और अभी भी जारी है।

खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि कई लोग विदेशों में बस चुके हैं। उनके खाते राज्य के प्रतिष्ठित बैंकों में भी हैं।

इन खातों में कितना रुपया पिछले दो महीने में आया, किस देश से रुपया जमा हुआ, इसकी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

अलगाववादी नेता गिलानी के बेटे के खातों की हुई जांच

अलगाववादी नेता ग‌िलानी - फोटो : Amar Ujala
इस जानकारी के लिए बैंकों से संपर्क साधा गया है। इसे पहले भी हवाला राशि पर नजर रखने के लिए बैंक खाते खंगाले जाने की सूचना थी। पुलिस के सीआईडी विंग ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। अलगाववादियों और उनके रिश्तेदारों के खाते भी खंगाले जा रहे हैं।

एनआईए ने करीब एक महीने पहले हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी और उनके बेटे के बैंक खातों की भी जांच की थी। केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के रियासत से लौटते ही बैंकों के खातों की जांच में तेजी लाई गई है। बैंकों ने भी पिछले छह महीने से एनआरआई खातों से लेनदेन की पूरी रिपोर्ट एजेंसियों को देना शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें