फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीडीपी ने महिलाओं पर डाले डोरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि उनकी पार्टी उन मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाने की तरफ अधिक ध्यान देगी, जिससे महिलाएं अधिक प्रभावित रहती हैं। वह बुधवार को पुलवामा जिले की पंपोर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कई जनसभाओं में बोल रही थी।
विज्ञापन


उनका कहना था कि राज्य के विकास के साथ-साथ महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं की ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

पेयजल, विशेष स्वास्थ्य सेवाएं तथा महिला शिक्षा की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यह सुविधाएं नहीं मिल पाने के कारण उन्हें बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

राज्य का समुचित विकास रहेगा प्राथमिकता

उनका कहना था कि अगर उनकी पार्टी को विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलता है तो वह इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगी। राज्य का विकास पार्टी की प्राथमिकता होगी।

पर्यटन, हार्टीकल्चर तथा कृषि क्षेत्र की ओर अधिक ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने पंपोर विधानसभा क्षेत्र में भी अधिक विकास की जरूरत पर बल दिया। कुछ दूसरे नेताओं ने भी इस मौके अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें