आकाशवाणी की प्रसारण गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए संचार नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए मोदी सरकार ने कुछ नए फैसलों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में सरकार करीब 100 मीडियम वेब स्टेशनों को एफएम पर सुनाने की तैयारी कर रही है।
सरकार का कहना है कि इससे गांवों और शहरों दोनों में रेडियो की सेवा बेहतर क्वालिटी के साथ सुनने को मिलेगी। इसके अलावा आकाशवाणी की चार और भारतीय भाषाओं गुजराती, असमिया, तमिल और मलयालम में मुफ्त समाचार एसएमएस सेवा शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में कश्मीरी, उड़िया, पंजाबी और बांग्ला में भी समाचार एसएमएस सेवा शुरू की जाएगी।
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अभी देखा जा रहा है कि दिल्ली आकाशवाणी केंद्र से प्रसारित की जा रही सेवाएं दूरदराज के क्षेत्रों में तो साफ सुनाई देती है लेकिन दिल्ली में ही बड़ी इमारतों और शहरीकरण की वजह से रेडियो की आवाज साफ सुनाई नहीं देती।
सरकार योजना बना रही है कि 100 स्टेशनों को एक साथ मीडियम वेव और एफएम दोनों जगह एक साथ सुनाया जाए।