फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मुद्दों को मैनिफेस्टो में शामिल कर सकती हैं पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासती चुनाव के लिए मतदान शुरू होने में अब दस दिन शेष रह गए हैं। जनता को विभिन्न पार्टियों के दृष्टिकोण का पता नहीं चल पाया है कि वे चुनाव जीतने के बाद रियासत के लिए क्या करेंगे। प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस, नेकां, पीडीपी और पैंथर्स के घोषणा पत्र का जनता को इंतजार है, ताकि असमंजस की स्थिति खत्म हो सके।
विज्ञापन


हालांकि, सभी दलों की ओर से रियासत के विकास के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर जनता स्पष्ट दृष्टिकोण चाहती है। मसलन अनुच्छेद 370 तथा अलगाववाद पर भाजपा का नजरिया? विकास, बेरोजगारी दूर करने और युवाओं के कल्याण, किसानों तथा समाज के अन्य वर्गों के लिए पार्टियों की क्या नीतियां होंगी?

हर वक्त दहशत में जी रहे सीमांत ग्रामीणों में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित होने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए जमीन तथा बच्चों की पढ़ाई के नुकसान के स्थायी हल के लिए उठाए जाने वाले कदम? लोगों का कहना है कि घोषणा पत्र से कम से कम यह तो पता चल सकेगा कि पार्टियां कितना उनके हित में काम करने वाली हैं और कौन सी पार्टी उनकी हितैषी है।
विज्ञापन


इस आधार पर सत्ता की चाबी सौंपने के बारे में राय बनाई जा सके। उनका यह भी कहना है कि पिछले चुनाव में पीडीपी ने सेल्फ रूल, नेकां ने विकास, कांग्रेस ने तीनों खित्तों में क्षेत्रीय परिषद (रीजनल काउंसिल) की बात कही थी, लेकिन इनका क्या हुआ, इस बारे में भी जवाब चाहिए।
विज्ञापन

अगले सप्ताह घोषणा पत्र जारी होने की उम्मीद

हालांकि, भाजपा तथा कांग्रेस का घोषणा पत्र अगले सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों में पार्टी घोषणा पत्र जारी करेगी। इसमें जम्मू-कश्मीर के विकास के साथ ही उन तमाम मुद्दों का उल्लेख होगा, जिसके आधार पर पार्टी रियासत के विकास का सपना देख रही है।

कांग्रेस की ओर से तीनों खित्तों-जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव अंबिका सोनी ने तीन जगहों से घोषणा पत्र जारी करने की पुष्टि करते हुए कहा है कि जल्द ही पार्टी इस धुंध को छांटेगी।

नेकां के जम्मू संभाग के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा का मानना है कि रियासत की सरकार ने पिछले छह साल में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। हर वर्ग के लिए कार्य किया। विकास के मुद्दे को लेकर ही पार्टी जनता के बीच है और यही घोषणा पत्र का मुख्य एजेंडा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें