जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने जम्मू एवं कश्मीर संभाग में 11वीं कक्षा में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन नाम का नया विषय शुरू किया है। इस विषय को कामर्स और ह्यूमिनिटी स्ट्रीम में रखा गया है। यह विषय वैकल्पिक है। विद्यार्थी इसे इच्छानुसार चुन सकेंगे। इस विषय को वर्ष 2016 में कश्मीर और 2017 में जम्मू संभाग में 12वीं कक्षा में भी शुरू किया जाएगा।
11वीं कक्षा में इस विषय को कश्मीर संभाग में शैक्षणिक सत्र अक्तूबर-नवंबर 2015 से शामिल किया जाएगा, जबकि जम्मू संभाग में मई-जून 2016 से शामिल किया जाएगा। हालांकि, जम्मू संभाग के विंटर जोन स्कूलों में यह कश्मीर संभाग के साथ अक्तूबर-नवंबर 2015 में ही शुरू किया जाएगा।