फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती दरों पर मिल पाएंगी बेहतर दवाइयां

Wed, 11 Feb 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में जीएमसी के बाद शहर के प्रमुख जच्चा-बच्चा अस्पताल एसएमजीएस में जन औषधि केंद्र को शुरू किया गया। इस केंद्र से मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां एक चौथाई दाम पर मिल सकेंगी। रेडक्रास सोसायटी और ब्यूरो आफ फार्मा पब्लिक सेक्टर, इंडिया (बीपीपीआई) स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चलाई जा रही इस योजना में आर्थिक तौर पर कमजोर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाना है।
विज्ञापन


इस दौरान मंडलायुक्त और रीजनल रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारी शांतमनु ने केंद्र को शुरू करते हुए कहा कि ऐसे केंद्रों से मरीजों को सीधा लाभ पहुंचेगा, लेकिन ऐसे केंद्रों के बारे में लोगों तक बेहतर जानकारी पहुंचाना जरूरी है। अस्पतालों में मरीजों की बेहतरी के लिए ऐसी कई सुविधाएं शुरू की गई हैं। जन औषधि केंद्रों में जेनरिक दवाइयों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाता है।

इससे पहले जीएमसी जम्मू में 23 दिसंबर, 2014 को जन औषधि केंद्र खोला गया था। इस मौके पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी जेएंडके स्टेट की महासचिव रोमा वानी ने नए केंद्र के खुलने के लिए राज्य टीम को बधाई देते हुए बताया कि जम्मू और कश्मीर संभाग में मरीजों की सहूलियत के लिए ऐसे कई केंद्र खोले जा चुके हैं।
विज्ञापन


इसमें जम्मू संभाग में जम्मू, डोडा, उधमपुर, रियासी, लद्दाख संभाग में लेह, कारगिल और कश्मीर संभाग में अनंतनाग और पुलवामा में जन औषधि केंद्र चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों संभागों में बचे हुए जिलों में भी ऐसे केंद्र खोलने पर काम हो रहा है। इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासनों से जगह की तलाश की जा रही है।

इस मौके पर जम्मू जिला उपायुक्त अजीत कुमार साहू, जीएमसी के प्रिंसिपल डा. घनश्याम देव गुप्ता, एसएमजीएस के अधीक्षक डा. दारा सिंह, सुहेल, आरसी पुरी, सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें