फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट पर उतर आए कश्मीरी, बाहरी लोगों को बना रहे शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ से थोड़ी राहत मिलने के बाद अब कश्मीर में बाहरी लोगों से लूट की घटनाएं होने लगीं। ऐसा ही एक वाक्या सामने आया, जब पश्चिम बंगाल के स्वर्णकार हबीबर मंडल से तीन लोगों ने 60 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन


बाद में उसे वाहन से उतार कर लुटेरे भाग गए। किसी तरह मंडल लोगों की मदद से जम्मू पहुंचा। बकौल मंडल वह लोकल पुलिस थाने गया, लेकिन वहां उसकी कोई मदद नहीं की गई।

मंडल पिछले 17 साल से कश्मीर के छनपारा एरिया में आभूषण का काम करता आ रहा है।

जम्मू जाने के ल‌िए सूमो में बैठा मंडल

मूल रूप से बंगाल के हुगली क्षेत्र निवासी मंडल ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि उसने अपने पैतृक निवास जाना था, लेकिन बाढ़ के कारण फंस गया था। 18 सितंबर की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे वह जम्मू के लिए घर से निकला।

हवा कदल के पुल के नीचे एक सूमो चालक ने उन्हें जम्मू जाने के लिए पुकारा। सूमो में पहले से दो लोग बैठे थे। चालक ने जम्मू के लिए एक हजार रुपये किराया मांगा। बाद में आठ सौ रुपये में सहमति हुई और वह सूमो में बैठ गया।

ड्राइवर ने दूसरी तरफ मोड़ दी सूमो

मंडल के अनुसार जाना कदल के पास चालक ने सूमो को डल रोड की ओर मोड़ लिया। उसने जब चालक से पूछा कि जम्मू की बजाय वह इस ओर क्यों जा रहा है, तो उसने उसे चुपचाप बैठने को कहा।

इस दौरान उसने सूमो में बैठे दो अन्य लोगों को कश्मीरी में कुछ कहा और उसके बाद उन्होंने उससे रुपये की मांग की। जब उसने मना किया तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया।

फिर भी जब उसने रुपये नहीं दिए तो उन्होंने हथियार निकाल लिए और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

60 हजार लूटे, पु‌लिस ने भगाया

जान पर आफत पड़ने पर मंडल ने 60 हजार रुपये और मोबाइल उन्हें दे दिया। इसके बाद वे उसे हवल के पास उतारकर फरार हो गए। मंडल ने बताया कि उसने हवल में एक मस्जिद में जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी।

उसके बाद वह हवल थाने भी गया, लेकिन उसकी शिकायत पर कुछ नहीं किया गया। उसके बाद मस्जिद के पास स्थित कुछ लोगों ने उन्हें सौ रुपये दिए, जिसके बाद वह श्रीनगर पहुंचा और किसी तरह जम्मू आ सका।

मंडल के अनुसार उसने जम्मू से ट्रेन पकड़कर कोलकाता जाना था, लेकिन अब वह पैसे न होने के कारण जम्मू में फंस गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें