फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्कूलों में शुरू होंगी शाम की कक्षाएं

Thu, 30 Jul 2015 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग पहली बार सरकारी स्कूलों में शाम की कक्षाएं शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक ने प्रत्येक जिले में शाम की कक्षाएं शुरू करने के लिए चीफ एजूकेशन आफिसर को स्कूलों का चयन करने को निर्देश दिए हैं। शुरुआत में हायर सेकेंडरी और हाई स्कूलों में शाम की कक्षाएं आरंभ की जा रही है। इनमें विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ही खेल और अन्य कई तरह का ज्ञान दिया जाएगा।

नई राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही सरकारी स्कूलों के शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए कई साहसिक निर्णय लिए हैं। इनमें से एक सरकारी स्कूलों में शाम की कक्षाएं लगाने का निर्णय भी है। शाम की कक्षाएं चलाने के लिए पहले चरण में जम्मू संभाग के प्रत्येक जिले के शहरी इलाकों में पांच हायर सेकेंडरी स्कूल, दस हाई स्कूलों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा जिले के दूरदराज ग्रामीण इलाकों में पांच स्कूल अलग से होंगे। इन स्कूलों में तीन बजे से शाम छह बजे तक शाम की कक्षाएं चलेंगी। इन कक्षाओं में केवल सरकारी स्कूलों के ही नहीं, बल्कि निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी हिस्सा ले सकेंगे।

स्कूल छोड़ चुके बच्चे भी इन कक्षाओं में हिस्सा लेकर ज्ञान हासिल कर सकेंगे। विभिन्न विषयों पर संगोष्ठी, वाद विवाद प्रतियोगिता व अन्य कई तरह की गतिविधियों का आयोजन होगा।

चीफ एजूकेशन आफिसर जम्मू जेके सूदन ने बताया कि जम्मू के लिए स्कूलों का चयन किया जा रहा है। इन कक्षाओं में शिक्षा देने की जिम्मेदारी सरकारी शिक्षकों की है। इसके लिए शिक्षकों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें