एक बीजेपी समर्थक अशोक पंडित द्वारा जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष शेहला राशिद शोरा से पूछताछ की मांग करने पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जमकर खरीखोटी सुनाई।
उमर अब्दुल्ला नेनिशाना साधते हुए कहा है कि 'पूछताछ के लिए इतना ही अपराध काफी है कि आप एक कश्मीरी मुस्लिम हो। ' उमर ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि, ' पूछताछ के लिए इतना ही अपराध काफी है कि आप एक कश्मीरी मुस्लिम हो। वैसे यह शेहला है ना कि शीला, लेकिन ये क्या है! '
Now being a Kashmiri Muslim is crime enough to warrant interrogation. BTW it's Shehla not Sheila but what the hell!! https://t.co/P4dWSs2ae4— Omar Abdullah (@abdullah_omar) February 20, 2016
नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष ने 9 फरवरी को जेएनयू परिसर में कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी नारेबाजी की पृष्ठभूमि में कश्मीरी छात्रों के उत्पीड़न का विरोध किया है। वे फिल्म निर्माता अशोक पंडित द्वारा किए गए ट्वीट्स की एक श्रृंखला के जवाब दे रहे थे।