जम्मू। सतवारी पुलिस ने कुख्यात अपराधी हैप्पी चौधरी उर्फ गुगली निवासी हक्कल जम्मू को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) 1978 के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार हैप्पी चौधरी पर हत्या का प्रयास, छीनाझपटी, चाकू घोंपना और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराध करने के मामले दर्ज हैं। संवाद