जम्मू, उधमपुर और कठुआ में आयकर विभाग ने सौ से अधिक स्वर्णकारों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के मामले में हालांकि स्वर्णकारों ने कुछ नहीं कहा।
आयकर आयुक्त संगीता गुप्ता के अनुसार स्वर्णकारों से पिछले एक महीने में की गई बिक्री व ट्रांजेक्शन का ब्योरा मांगा गया है। स्वर्णकारों ने पुराने नोट पर बिक्री की है। कुछ छापे भी हुए। आयकर विभाग ने साफ तौर पर इन स्वर्णकारों को बिक्री का पूरा हिसाब रखने की हिदायत दी है। दो लाख से अधिक कीमत के बेचे गए सोने का रिकार्ड भी रखने को कहा है।
सूत्रों के अनुसार नोटबंदी के बाद की गई बिक्री का हिसाब मांगा गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यापारी कालेधन को स्वर्ण आभूषणों में बदलने में मदद तो नहीं कर रहा है।