फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों में जीत के लिए गठबंधन से परहेज नहीं: नड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू कश्मीर के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी जे पी नड्डा ने रियासत में अपने बूते सरकार बनाने का दावा किया है।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन 44 को सफल बनाने के लिए वीरवार को नड्डा को दायित्व सौंपा है। नड्डा ने कहा कि भाजपा 87 में से 44 सीटों पर जीत की रणनीति पर काम कर रही है।

इस मिशन को पूरा करने के लिए गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के बाद चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

Trending Videos

कश्मीर और लद्दाख में भी पार्टी करेगी बड़ा स्कोर

चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद अमर उजाला से दिल्ली से फोन पर बातचीत में नड्डा ने कहा कि सबका सहयोग लेकर सबके समर्थन से लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों नड्डा ने श्रीनगर में पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद लोन से मुलाकात की थी। इस मुलाकात पर नड्डा ने कहा कि राजनीति में परस्पर मुलाकात होती रहती है लेकिन गठबंधन का खाका अभी तैयार नहीं हुआ है।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में विधानसभा की 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी 32.4 प्रतिशत वोट लेकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। कार्यकर्ताओं में जोश है और हमें भारी जनसमर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

दो परिवारों के शासन से त्रस्त हुई जनता

भाजपा जम्मू संभाग की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी और कश्मीर-लद्दाख में भी इस बार चौंकाने वाले नतीजे आएंगे।

रियासत की जनता दो परिवारों के शासन को देख चुकी है और त्रस्त भी रही है, इसलिए बदलाव के मूड में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें