फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नॉर्दर्न कमांड में सूबेदार मेजरों का सम्मेलन प्रशासन और जवानों के कल्याण पर चर्चा

विज्ञापन
र्दर्न कमांड की ओर से तिमाही सुबेदार मेजर कॉन्क्लेव के दाैरान माैजूद अ​धिकारी स्रोत सेना
विज्ञापन
जम्मू। नॉर्दर्न कमांड की ओर से तिमाही सूबेदार मेजर कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न फॉर्मेशन और यूनिटों के सूबेदार मेजर ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में कमांड सूबेदार मेजर ने यूनिट सूबेदार मेजरों के साथ बातचीत की और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में प्रशासन से जुड़े मामलों के साथ सैनिकों के कल्याण से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा प्रशिक्षण व्यवस्था और यूनिट स्तर पर सामने आने वाले अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी मंथन हुआ। अधिकारियों और वरिष्ठ जेसीओ स्तर के प्रतिनिधियों ने सैनिकों से जुड़े मामलों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने और समाधान सुनिश्चित करने पर अपने विचार साझा किए। कॉन्क्लेव में सूबेदार मेजर की भूमिका को भी प्रमुखता से रेखांकित किया गया। सेना में सूबेदार मेजर यूनिट के जवानों और नेतृत्व के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं। वे सैनिकों का मार्गदर्शन करने के साथ अनुशासन, नेतृत्व और रेजिमेंटल परंपराओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। नॉर्दर्न कमांड ने कहा कि ऐसे सम्मेलन वरिष्ठ जेसीओ को अपने अनुभव साझा करने और यूनिट से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक रूप से विचार करने का अवसर प्रदान करते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें