अखनूर सेक्टर में चल रहा युद्धाभ्यास
- फोटो : पीआरओ
सेना की व्हाइट नाइट कोर की ओर से अखनूर सेक्टर में युद्धाभ्यास जारी है। इसमें सेना के टैंक, फाइटर हेलिकॉप्टर और अन्य हथियारों से अभ्यास किया जा रहा है। सोमवार को उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया।
उनके साथ कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह भी मौजूद रहे। दोनों ने इस अभ्यास में शामिल सैन्य जवानों और अफसरों से मुलाकात भी की। सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि इसका आयोजन सेना की तैयारियों को लेकर किया गया है।
समय-समय पर इस तरह के अभ्यास किए जाते हैं, ताकि सेना को हर समय दुश्मन का मुकाबला करने के लिए तैयार रखा जाए। साथ ही इसके माध्यम से सेना को मिलने वाले समय-समय पर आधुनिक हथियारों का अभ्यास भी कराया जाता है।
पिछले कुछ वर्षों से लगातार सेना को तकनीकी तौर पर मजबूत किया जा रहा है। सेना के पास मौजूद हथियारों और विस्फोटक के साथ नया अमला मिल रहा है। इसके बारे में सैन्य जवानों को जानकारी होना जरूरी है।
कमान प्रमुख ने जवानों का हौसला बढ़ाया और उनसे रूबरू होकर प्रोत्साहित किया। वहीं इस अभ्यास ने पड़ोसी मुल्क को भी अपनी ताकत का अहसास कराया।