फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Encounter: सेना के खोजी कुत्ते 'जूम' की निगाहों से बच नहीं पाए आतंकी, गोलियां लगने के बाद भी नहीं छोड़ा

Mon, 10 Oct 2022 09:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

अनंतनाग में मुठभेड़ में दो स्थानीय आतंकी मारे गए। ऑपरेशन के दौरान सेना के दो जवान तथा एक खोजी कुत्ता जूम भी घायल हुआ है। एडीजी ने बताया कि जूम को उपचार के लिए पशु अस्पताल केंद्र ले जाया गया है। 
विज्ञापन
सेना का खोजी कुत्ता जूम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनंतनाग में मुठभेड़ में टीआरएफ के दो आतंकी मारे गए। ऑपरेशन में सेना के दो जवान तथा एक खोजी कुत्ता जूम भी घायल हुआ है। मौके से दो एके-47 राइफल व विस्फोटक बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रविवार की रात जिले के टंगपावा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया था। मारे गए आतंकियों की पहचान आसिफ अहमद रेशी तथा मरहामा निवासी वकील भट उर्फ के रूप में हुई है।

एडीजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए दोनों स्थानीय दहशतगर्द थे। ऑपरेशन में सेना के खोजी कुत्ते जूम को उस मकान के अंदर भेजा गया जहां आतंकियों को घेरा गया था।
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता के अनुसार मकान के अंदर दाखिल होते ही जूम ने आतंकियों को पहचान कर उस पर हमला किया तभी छिपे आतंकियों ने फायरिंग कर दी। दो गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद भी जूम ने हार नहीं मानी और जूझता रहा, जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकी मारे गए। उसे तत्काल मौके से निकालकर पशु चिकित्सालय भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें