फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी कमान प्रमुख पहुंचे एलओसी: दुश्मनों से निपटने की तैयारियां जांची, अग्रिम इलाके में तैनात जवानों का बढ़ाया हौसला

Fri, 15 Apr 2022 12:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उत्तरी कमान प्रमुख को स्थानीय सैन्य कमांडरों ने नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति, संचालन संबंधी तैयारियों की जानकारी दी। इसके अलावा पाकिस्तान व आतंकवाद के मंसूबों को विफल करने के लिए किए गए उपायों के बारे में भी बताया। 
विज्ञापन
जवानों से एलओसी के बारे में जानकारी लेते उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वीरवार को एलओसी के सुंदरबनी तथा पलांवाला इलाके के अग्रिम इलाकों का दौरा कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घुसपैठ रोकने से लेकर दुश्मनों की नापाक हरकत से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। 

स्थानीय सैन्य कमांडरों ने नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति बताई 

उत्तरी कमान प्रमुख को स्थानीय सैन्य कमांडरों ने नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति, संचालन संबंधी तैयारियों और पाकिस्तान व आतंकवाद के मंसूबों को विफल करने के लिए किए गए उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एलओसी पर सुरक्षा व्यवस्था प्रबंधन तथा घुसपैठ निरोधक ग्रिड की मजबूती पर जवानों को बधाई दी।

दुश्मनों की हर गतिविधियों पर बारीक नजर रखें

साथ ही उन्हें हिदायत दी कि वे हर वक्त सतर्क रहें और दुश्मनों की हर गतिविधियों पर बारीक नजर रखें। किसी भी नापाक हरकत का बिना देरी किए मुंहतोड़ जवाब दें। उन्होंने कहा कि एलओसी पर बर्फ पिघलने के बाद घुसपैठ की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इस वजह से सभी को सजग रहना होगा।

एलओसी पर सुरक्षा में डटे जवानों को शाबासी दी

जवानों से बातचीत कर उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी एलओसी पर सुरक्षा में डटे जवानों को शाबासी दी। उनके मनोबल की सराहना की। ज्ञात हो कि इससे पहले उत्तरी कमान प्रमुख ने घाटी में तीन दिवसीय दौरा मंगलवार को पूरा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें