फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरती सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार रहने पर बल, उत्तरी कमान प्रमुख ने कश्मीर घाटी का किया दौरा

Mon, 12 Aug 2019 11:42 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह - फोटो : फाइल, एएनआई
विज्ञापन
उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सोमवार को कश्मीर घाटी का दौरा कर मौजूदा सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। उत्तरी एवं दक्षिणी कश्मीर में तैनात इकाइयों का दौरा कर उन्होंने सभी मोर्चे पर की गई तैयारियों के बारे में जाना। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने उभरती सुरक्षा चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार रहने की जरूरत पर फि र से जोर दिया। उन्होंने सभी सुरक्षा बलों के बीच शानदार तालमेल की भी तारीफ की।

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि वे उत्तरी एवं दक्षिणी कश्मीर में तैनात टुकड़ियों से मिले। उन्हें मौजूदा स्थिति के साथ ही हाल के आतंकवाद रोधी अभियानों से अवगत कराया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय लोगों को उपलब्ध कराई गई मानवीय सहायता के लिए सैनिकों की प्रशंसा की और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इकाइयों एवं टुकड़ियों द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। उनके साथ  चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें