फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत नजारेः उत्तर भारत के सबसे बड़े मेले की तैयारियां पूरी, पढ़ें बाबा जित्तो की कहानी

Mon, 11 Nov 2019 10:35 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
झिड़ी मेला, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर भारत के सबसे बड़े मेले की तैयारी पूरी हो चुकी है। कल यानी कि मंगलवार को मेले का आगाज होगा। बाबा जित्तो, बुआ कौड़ी के स्थान पर लगने वाले मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। जबकि प्रतिदिन देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। देव स्थान झिड़ी रंग बिरंगी लाइटों और श्रद्धालुओं की आस्था से जगमगा उठा है। बाबा जित्तो के दर्शन के लिए युवा, बुजुर्ग और महिलाओं की लंबी- लंबी कतारें लगने लगी हैं। झिड़ी मेला 12 से 20 नवंबर तक चलेगा। जमींदारी प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने वाले क्रांतिकारी किसान बाबा जित्तो के देव स्थान हर साल मेला लगता है।

विज्ञापन

झिड़ी मेला, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बाबा जित्तो के मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों ओर दुकानें सज गई हैं। दुकानों में विभिन्न प्रकार के सामान के साथ डुग्गर प्रदेश के पकवान का दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालु लुत्फ उठा रहे हैं। पिछले 10 वर्षों से मेले में दुकान लगाने वाले पंजाब निवासी दिलदार अली ने कहा कि बारिश के कारण थोड़ी परेशानी हुई।

झिड़ी मेला, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लोगों की संख्या कम है। झूला लगाने वाले दिल्ली के राजेंद्र सिंह ने कहा कि बारिश के कारण थोड़ी देरी हुई। जमीन में नमी है, इसलिए सामान को रखने और झूले लगाने में परेशानी आ रही हैं। ढोल की थाप के बीच बाबा जित्तो के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई है। मन में उम्मीद और आस्था का भाव लिए श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे है। कल से देव स्थान पर श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होगा।

 

झिड़ी मेला, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
झिड़ी मेले के लिए पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लेकिन शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई है। अमृतसर से आए सुखजीत सिंह ने कहा कि तीन दिन पहले झिड़ी में आए हैं। यहां पर सबसे अधिक परेशानी शौचालय की है। गुरदासपुर से आए गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था की पर्याप्त सुविधा नहीं दिख रही है। होशियारपुर से आए देस राज डोगरा ने कहा कि 20 वर्षों से मेले में आ रहे हैं। हर बार शौचालय की सुविधा की कमी खलती है।

 

झिड़ी मेला, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के बटाला निवासी राज कुमार पिछले 12 वर्षों से अपने रिक्शा से बाबा जित्तो के भक्तों को निशुल्क सफर करवा रहे हैं। बाबा जित्तो के दर्शन पर आने वाले भक्तों को अपने रिक्शा से बाबा के दर पर पहुंचा रहे हैं। राज कुमार ने बताया कि निशुल्क सेवा देने से उन्हें सुकून मिलता है।


 
विज्ञापन

झिड़ी मेला, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
झिड़ी मेले से जुड़ी विस्तृत जानकारी अब ऑनलाइन भी मिल सकेगी। जिला प्रशासन जम्मू ने झिड़ी मेले की www.jhiri.jammu.in को लांच किया है। इस आधिकारिक वेबसाइट पर लोगों को झिड़ी के इतिहास के साथ अन्य जानकरी मिल सकेगी। वेबसाइट पर झिड़ी मेले की फोटो गैलरी के अलावा बाबा जित्तो की जीवनी से जुड़े कुछ वीडियो भी लिंक किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें