फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजकीय कॉलेज में नहीं लगा नल, विद्यार्थी घर से ला रहे पानी

विज्ञापन
कॉलेज की छात्रा पूनम रानी जानकारी देते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। राजकीय डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए पेयजल की सुविधा नहीं है। इस वजह से विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि जबसे वह कॉलेज में पढ़ रहे हैं, एक भी दिन उन्हें नल से पानी नहीं मिला। वे पीने का पानी सुबह घरों से बोतल में भरकर लाते हैं।
डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल उदय भानु ने बताया कि नई इमारत तो बन गई लेकिन पानी का कनेक्शन नहीं मिल पाया है। पानी की समस्या बनी हुई है। शौचालय में इस्तेमाल होने वाले पानी को पास के नाले से मोटरों के सहारे भरा जाता है। इस संदर्भ में जिला आयुक्त को भी बताया था व विधायक कुलदीप राज दुबे को भी अवगत करवाया जा चुका है। जब तक नल नहीं लगता, तब तक टैंकर से ही पानी की आपूर्ति दी जाए ताकि छात्रों और अध्यापकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


कोट...
घर से पानी लाते हैं
हम जब स्कूलों में पढ़ते थे तो हमें पर्याप्त पानी मिलता था। अब जब से कॉलेज में एडमिशन ली हुई है तब से ही हमें अपनी घर से लाना पड़ता है। कुछ ही समय बाद पानी गर्म हो जाता है। प्रिंसिपल को बताया है, कहा है जल्द व्यवस्था हो जाएगी।
पूनम रानी, छात्रा


समस्या हल होनी चाहिए
बड़ी हैरानी होती है कि जब हम कॉलेज में पहुंचते हैं और हमें पानी पीने के लिए नहीं मिले। जो बच्चे घर से कभी पानी नहीं ला पाते हैं, वह एक दूसरे से मांगते हैं। मजबूरन उन्हें मना भी करना पड़ता है। समस्या हल होनी चाहिए।
विज्ञापन

-दिव्या शर्मा, छात्रा।
प्रदर्शन करना पड़ेगा, तभी प्रशासन जागेगा

- सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर कॉलेज का निर्माण किया, लेकिन नल नहीं लगवाया। इसका खामियाजा अब विद्यार्थी भुगत रहे हैं। प्रिंसिपल को कई बार बोला है। समस्या कब हल होगी, पता नहीं। लगता है कि छात्रों को प्रदर्शन करना पड़ेगा, तभी प्रशासन जागेगा।
- रूपाली शर्मा,छात्रा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें