फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के कई इलाकों में अभी तक नहीं बिजली-पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर के बाढ़ प्रभावित ज्यादातर इलाकों में पानी निकासी का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन जवाहर नगर, राजबाग और आसपास का इलाका अभी भी समस्याओं से उबर नहीं पाया है। इन इलाकों में पानी-बिजली सप्लाई होने में अभी वक्त लगेगा। अधिकारियों का कहना है कि जब तक पानी निकासी का कार्य पूरी तरह नहीं हो जाता, तब तक बिजली सप्लाई नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन


इलाके की सड़कों का बुरा हाल है। 4-5 किलोमीटर के इलाके में सड़कों से वाहन गुजरना नामुमकिन है। किसी तरह लोग सड़कों से पैदल गुजर पा रहे हैं। शुक्रवार को भी इन इलाकों में पानी निकासी और सफाई का काम चलता रहा। बताया जाता है कि श्रीनगर का यह इलाका बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

उचित जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण यहां लंबे समय तक जल भराव रहा। लोगों का कहना है कि बीस दिनों से वह विपरीत परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पानी नहीं निकालने से हो रहीं दिक्कतें

श्रीनगर के बीमना इलाके की उमराबाड कालोनी में अभी भी बाढ़ का पानी तीन से चार फीट तक जमा है, जिससे नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग खाने-पीने के सामान की खरीदारी करने के लिए कहीं आ-जा नहीं पा रहे हैं।

पीड़ितों का कहना है कि दो सप्ताह से ज्यादा समय हो गया, लेकिन सरकार ने अभी तक पानी निकालने का कोई इंतजाम नहीं किया है। नागरिकों ने आपस में मिलकर दो-तीन छोटे पंप पानी निकालने के लिए लगाए हैं, जो नाकाफी साबित हो रहे हैं। पानी की वजह से व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

कालोनी निवासी सैसल शाह ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों को काम पर लौटने का आदेश जारी तो कर दिया है, लेकिन कर्मचारी काम पर कैसे लौटें, इस पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया है। हर तरफ तीन-चार फीट पानी जमा है, जिससे होकर आना-जाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

स्टेट बैंक ने मोबाइल एटीएम लगाए

बाढ़ से प्रभावित श्रीनगर के लोगों को उनके द्वार पर बैंकिंग सेवा मुहैया करवाने के उद्देश्य से स्टेट बैंक आफ इंडिया ने सात मोबाइल एटीएम सड़कों पर उतारे हैं।

मोबाइल एटीएम विभिन्न इलाकों में पहुंच घंटों सड़क किनारे लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को रुपयों की निकासी के लिए कोई परेशानी न हो।

बैंक के अधिकारियों के अनुसार यदि जरूरत पड़ी तो और मोबाइल एटीएम उतारे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जेएंडके बैंक और पीएनबी ने भी मोबाइल एटीएम उतारे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें