फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों में मारामारी

Wed, 18 Feb 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी है। बिहार तथा उत्तर प्रदेश जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में जगह नहीं है।
विज्ञापन


वातानुकूलित तथा स्लीपर क्लास में वेटिंग की स्थिति है। इसके साथ ही दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी भारी दबाव है। दिल्ली के यात्रियों ने तो ट्रेन में जगह न मिलने पर अभी से एसी बसों में बुकिंग करा ली है।

बिहार तथा उत्तर प्रदेश के लिए अभी तक रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन की घोषणा न किए जाने से रोजाना रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में रिजर्वेशन के लिए पहुंचने वाले यात्री मायूस होकर बिना टिकट लिए ही लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा मारामारी जम्मू-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, जम्मू-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस, जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस, जम्मू-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस और जम्मू-पटना एक्सप्रेस में है। इसके साथ ही दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में भी यही स्थिति है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें