फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमित मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश के पांच जिलों में बुधवार को कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। इसके अलावा अन्य 12 जिलों में प्रत्येक में 10 से कम संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में कुल 144 नए संक्रमित मामले मिले। पिछले चौबीस घंटे में जीएमसी राजोरी में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। वर्तमान में 1602 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जिला रियासी, रामबन, शोपियां, कुलगाम और पुलवामा में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। पुंछ में 4, किश्तवाड़ में 6, सांबा में 1, कठुआ में 2, डोडा में 4, राजोरी में 7, उधमपुर में 1, जम्मू में 7, गांदरबल में 8, बांदीपोरा में 5, कुपवाड़ा में 9, बड़गाम में 7, बारामुला में 8 संक्रमित मामले मिले। श्रीनगर में सर्वाधिक 65 संक्रमित मामले मिले। अब तक जम्मू में सर्वाधिक 1139 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। जीएमसी जम्मू में 15 संक्रमित मरीज भर्ती हैं, जिसमें अधिकांश ही हालत गंभीर बनी है। अब तक जम्मू-कश्मीर में 35 लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें कई लोगों की मौत हुई है।
45 वर्ष में 99 फीसदी लोगों का टीकाकरण
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 18 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर में अब तक 5004062 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 99.24 फीसदी लोगों को टीकाकरण हुआ है। जिला सांबा, पुंछ, राजोरी, जम्मू, गांदरबल, बांदीपोरा, बारामुला, बड़गाम, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग में 100 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है। जिला कुपवाड़ा 78.51 फीसदी टीकाकरण से सबसे पीछे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें