फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल, आतिशी की टिप्पणी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं : पुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेरिका में की गई टिप्पणी को लेकर उन पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर गांधी की टिप्पणी पर पुरी ने उन्हें 1984 के सिख विरोधी दंगों और असम में नीली नरसंहार की याद दिलाई, जिसमें 2,000 लोगों की जान चली गई थी। दो युवा नेता हैं। एक अमेरिका जाते हैं... एक और युवा नेता हैं ... वह इंग्लैंड जाती हैं और कहती हैं कि भारत में 35 करोड़ लोग भूखे हैं। प्रधानमंत्री 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहे हैं। यहां ये 35 करोड़ कहां से आए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन नेताओं द्वारा की गई इन टिप्पणियों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें