चिनैनी-नाशरी टनल में आखिरी ब्लास्ट की तैयारियां होने लगी हैं। 13 जुलाई को आखिरी विस्फोट किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। टनल के कार्य से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को शाम चार बजे गडकरी यहां पहुंचेंगे और उनकी मौजूदगी में बड़े टनल में विस्फोट किया जाएगा।
इस टनल के बनने का काम दिसंबर 2010 में शुरू किया था। पिछले साल छोटे टनल में विस्फोट कर इसे आरपार किया गया था। अब बड़ा टनल आरपार कर दिया जाएगा। विस्फोट के बाद टनल के बाकी काम शुरू किए जाएंगे। इस टनल के बनने से चिनैनी से नाशरी तक का सफर सिर्फ दस मिनट का रह जाएगा।
वर्तमान में चिनैनी से नाशरी तक जाने में डेढ़ घंटे से अधिक समय लगता है। हाईवे पर जाम, भूस्खलन आदि का भी खतरा रहता है। टनल के बनने से करीब 45 किलोमीटर का सफर घटकर सिर्फ साढ़े नौ किलोमीटर रह जाएगा। साथ ही जाम भी मुक्ति मिलेगी।