फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIT छात्रों ने जम्मू यूनिवर्सिटी के बाहर किया प्रदर्शन

Tue, 26 Apr 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सड़क जाम कर प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एनआईटी श्रीनगर में विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज का मामला ठंडा होता नजर नहीं आ रहा है। जम्मू विश्वविद्यालय के बाहर मंगलवार को एनआईटी छात्रों सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


उन्होंने एनआईटी के पचास फीसदी फैकल्टी स्टाफ को स्थानांतरित करने के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने रास्ता जाम कर नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विक्रम चौक तक जाने से रोक दिया। 

जम्मू विश्वविद्यालय कैंपस से रैली की शक्ल में दोपहर को विद्यार्थी नारेबाजी करते हुए गेट के बाहर पहुंच गए। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पहले ही भारी पुलिसबल बुला लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'एनआईटी श्रीनगर में तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ फहराया जाए'

एनआईटी छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में एनआईटी छात्र शामिल थे। छात्रों ने कुछ देर के लिए एकतरफ के रास्ते को जाम करके वाहनों के पहिए की गति रोक दी। इस बीच प्रदर्शनकारी छात्रों ने दो बार विक्रम चौक कूच करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया।

वक्ताओं ने कहा कि एक साजिश के तहत एनआईटी विद्यार्थियों को ही दोषी बताया जा रहा है। भाजपा और पीडीपी की गठबंधन सरकार एनआईटी विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण देने में विफल रही है। राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही हैं। लेकिन विद्यार्थियों की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने कहा कि एनआईटी श्रीनगर में तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ फहराया जाए। फैकल्टी स्टाफ को शिफ्ट करके दूसरे राज्यों से स्टाफ को नियुक्त किया जाए। पहले से मौजूद स्टाफ विद्यार्थियों पर दबाव बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कहा कि उन्हें उनके कैरियर को लेकर धमकाया जा रहा है। राज्य की गठबंधन सरकार भी विद्यार्थियों के मसलों को हल करने में पूरी तरह से विफल रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें