फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में तिरंगा लेकर NIT के विद्यार्थियों ने निकाली रैली

Sat, 23 Apr 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
एनआईटी छात्रों ने क‌िया प्रदर्शन - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
एनआईटी कैंपस को किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने व अन्य कई मांगों को लेकर जम्मू निवासी एनआईटी के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को प्रदर्शनी मैदान में एकजुट होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने राजमार्ग की तरफ जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनी मैदान से बाहर किसी को भी नहीं निकलने दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि शनिवार को जम्मू के कालेजों के समर्थन के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।

सुबह करीब साढ़े 11 बजे विद्यार्थी प्रदर्शनी में एकजुट हुए, जहां सभी ने जमकर प्रदर्शन किया और मानव संसाधन मंत्रालय पर निशाना साधा। तिरंगे लेकर विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी मैदान से बाहर निकलकर राजमार्ग की तरफ जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सबको रोक दिया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने दोपहर तक प्रदर्शनी मैदान में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अटल, राहुल व अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि मानव संसाधन मंत्रालय भी विद्यार्थियों के साथ इंसाफ नहीं कर रहा है। उन्होंने एनआईटी शिक्षकों के खिलाफ पूरे सबूत एनआईटी मंत्रालय के सामने पेश किए, लेकिन इसके बावजूद कश्मीर के शिक्षकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उनकी मांग है कि एनआईटी कैंपस को कश्मीर से स्थानांतरित करके जम्मू या फिर अन्य किसी राज्य में पहुंचाया जाए।

इसके अलावा एनआईटी में 50 प्रतिशत शिक्षक राज्य के और 50 प्रतिशत बाहरी राज्य के नियुक्त किए जाएं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर पूरे एनआईटी में सीआरपीएफ नियुक्त की जाए, क्योंकि उनको पुलिस की सुरक्षा पर कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने बताया कि शनिवार को एमएएम और साइंस कालेज के विद्यार्थी उनके समर्थन में मिलकर प्रदर्शन करेंगे। जब तब उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें