डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
अनुच्छेद 35ए पर उठे विवादों के बीच रियासत के डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह का कहना है कि इस पर राजनीति करने तथा लोगों को बरगलाने के बजाय व्यापक बहस होनी चाहिए। इससे रियासत के लोगों को कितना फायदा तथा कितना नुकसान हुआ, इस पर बहस कर आम राय बनाई जानी चाहिए। विपक्ष अनावश्यक रूप से इस मसले को तूल दे रहा है।
अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार के एजेंडा ऑफ एलायंस में अनुच्छेद 35ए को लेकर यथास्थिति बनाए रखने की बात कही गई है। अब भी यही स्थिति है और भाजपा इस पर कायम है।
किसी स्वयंसेवी संगठन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है तो उसके फैसले का इंतजार किया जाना चाहिए। इस बीच विपक्ष खासकर नेकां की ओर से लगातार इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।